Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने आठ लाख लोगों को पत्र द्वारा सहयोग की अपील के साथ दी शुभकामनाये |

लखनऊ ;जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे है ,सभी पार्टियों से ले कर मौजूदा राज्य सरकार सक्रिय नज़र आ रही है, मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियो को विकास कार्यों में सहभागी बनने तथा दीपावली की शुभकामनाये दी है, विशेष अवसरों पर मुख्यमंत्री द्वारा भी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों व जिला पंचायत सदस्यों को ही पत्र लिखा जाता रहा है। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री ने यह पत्र प्रत्येक सदस्य को उसके नाम व पते के साथ लिखा है। यही नहीं यह पत्र प्रत्येक क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य को दीपावली से पूर्व पहुंच जाए, इसकी पुख्ता के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश के आठ लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को व्यक्तिगत पत्र लिखा है। इसमें दीपावली पर्व की शुभकमानाएं देने के साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। प्रदेश में 7.31 लाख से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य व 75 हजार से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं लेकिन, अविश्वास प्रस्ताव की नौबत न आए तो न तो इन्हें स्थानीय पंचायतें खास महत्व देती हैं और न ही सरकार इन्हें याद करती हैं।
निदेशक पंचायतीराज अनुज कुमार झा ने बताया कि प्रदेश के ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायतराज अधिकारियों को दी गई है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री के संदेश के लिफाफे संबंधित ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य को ही दिए जाएं। संदेश व लिफाफों का दुरुपयोग न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के संदेश बुधवार तक प्रत्येक दशा में संबंधित सदस्यों को प्राप्त करा दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों से कहा है कि पंचायतीराज व्यवस्था में ग्राम पंचायतें गांवों के विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। आप न सिर्फ अपनी गांव की मूलभूत समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं बल्कि इन समस्याओं के स्थायी निराकरण व गांव के विकास की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। इसी तरह क्षेत्र पंचायतों को ग्राम पंचायत व जिला पंचायत के बीच कड़ी बताते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास खंड के अंदर पड़ने वाली ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए जिम्मेदार बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसमें सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन व मनरेगा जैसी योजनाओं के जरिए आपके ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत में विकास के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। ग्रामीण सचिवालय की स्थापना व बीसी सखी जैसी पहल की गई हैं।

Related Articles

Back to top button