Breaking
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिल
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अपने कारवाँ के लिए रास्ता बनाते अखिलेश,बढ़ा रहे अपनी पार्टी की ताक़त |

लखनऊ : किसान क्रांति मंच संगठन ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए किसान क्रांति मंच संगठन ने समाजवादी पार्टी में विलय कर लिया है। किसान क्रांति मंच संगठन के अध्यक्ष ओंकार सिंह लोधी समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विलय की घोषणा कर अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब जीत तो तय है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोहम्मद निसार खान को पार्टी का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ0 राजवर्धन जाटव अमरोहा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोहम्मद हम्माद नबी बरेली को राष्ट्रीय प्रवक्ता, नदीम जफर, बिजनौर, हरिकेश चौरसिया, संतकबीर नगर, केशव प्रताप यादव ठाणे महाराष्ट्र, कल्लू यादव ‘सुधीर‘ औरैया तथा शिव शंकर लोधी औरैया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल बाल्मीकि ,रामबाबू सोनकर राष्ट्रीय सदस्य तथा सचिन दीक्षित को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कृषि कानून वापसी को चुनावी दांव बताते हुए कहा है कि इनका दिल साफ नहीं है। चुनाव बाद यह लोग फिर कृषि बिल लेकर आएंगे। केंद्र सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। माफी मांगने वालों को अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए। जनता अब इन्हें माफ करने के बजाए आने वाले वक्त में इन्हें साफ करने का काम करेगी। वोट के लिए कानून वापस ले लिए गए हैं क्योंकि सरकार चुनावों से डरती है।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इन कानूनों की वापसी अहंकार की हार और किसानों की जीत है। जिस मंत्री ने लखीमपुर में किसानों को कुचला उसको भी बर्खास्त किया जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि सैकड़ों किसानों की सच्ची मौत के सामने किसी की झूठ की माफी नहीं चलेगी। यह लोग सोच रहे हैं कि दिखावटी माफी मांग कर फिर से आएंगे। सपा मुखिया ने कहा कि अगर इनकी नीयत साफ होती तो पहले ऐसा फैसला कर लेते। इससे पहले अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा अखिलेश यादव ने कहा कि अमीरों की भाजपा ने भूमिअधिग्रहण व काले क़ानूनों से ग़रीबों-किसानों को ठगना चाहा। कील लगाई, बाल खींचते कार्टून बनाए, जीप चढ़ाई लेकिन सपा की पूर्वांचल की विजय यात्रा के जन समर्थन से डरकर काले-क़ानून वापस ले ही लिए। भाजपा बताए सैंकड़ों किसानों की मौत के दोषियों को सज़ा कब मिलेगी।

Related Articles

Back to top button