Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

पाकिस्तान के अंत का आरंभ हो चुका है–अशोक पाण्डेय

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

वाराणसी। पाकिस्तान के अंत का आरंभ हो चुका है। यदि पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आता तो भारतीय सेना पाकिस्तान को सबक सिखाने में पूरी तरह से सक्षम है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने अस्सी चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंकने के पश्चात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आवाम आटे के लिए तरस रही है लेकिन पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तानी सेना भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने में व्यस्त है। कहा कि पहलगाम की घटना के पश्चात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया लेकिन पाकिस्तानी सेना ने इसे अपने ऊपर हमला बताते हुए भारत के कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया। जिसे समय रहते भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। कहा कि पाकिस्तान अभी भी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगा हुआ है जिसका खामियाजा उसे भुगतना होगा।कहा कि आज हम लोगों ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मिलकर पाकिस्तान का जमकर विरोध किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का झंडा फूंका।

पाकिस्तान आतंकी संगठनों का अड्डा बन चुका है–सलीम शिवालवी

इस दौरान मशहूर शायर सलीम शिवालवी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों का अड्डा बन चुका है। इन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त है। कहा कि इन आतंकियों ने पहलगाम की घटना को अंजाम देकर सोचा था कि भारत शांत होकर बैठ जाएगा लेकिन पाकिस्तान को इस बात का इल्म नहीं है कि आज का भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं। पाकिस्तान ने हमें छेड़कर बहुत बड़ी भूल कर दी है। उसे अब इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इनकी रही उपस्थिति।
अजय कृष्ण त्रिपाठी,सुनील मिश्रा,शैलेंद्र मिश्रा,देवव्रत चौबे,अरुण सिंह,अरविंद योगी,श्याम भूषण सिंह,अनिल सिंह, रितेश राय,आलोक राय,इंदु शेखर,राजेश आजाद,मनोज सिंह,शुभम सहित अनेकों लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
भवदीय

Related Articles

Back to top button