Breaking
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिल
उत्तर प्रदेश

“यदि चुनाव आयोग के ख़िलाफ धरना देना पड़ा, तो हम वो भी करेंगे. अखिलेश यादव ।

लखनऊ: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप चुनाव आयोग पर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जहाँ तमाम राजनीतिक पार्टियाँ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुटी हुई हैं.वही समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग (EC) के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दे डाली है. सपा मुखिया ने मंगलवार को कहा कि मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है. उसमें 21 लाख 56 हज़ार 262 नए जोड़े गए नाम हैं और काटे गए नामों की संख्या 16 लाख 42 हज़ार 756 हैं.

अखिलेश ने कहा कि जो नाम काटे गए हैं और जोड़े गए हैं, उनकी सूची हर बार निर्वाचन आयोग जारी करता है. अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग ना जाने किसके दबाव में इस लिस्ट का प्रकाशन नहीं कर रहा है. अखिलेश ने आगे कहा कि यदि चुनाव आयोग ने इस सूची को जारी नहीं किया, तो हम आयोग के ख़िलाफ भी धरने पर बैठेंगे. सपा प्रमुख अखिलेश ने आगे कहा कि हर चुनाव में जोड़े गए और काटे गए नाम की वोटर लिस्ट 2019 तक दी गई है, फिर इस बार क्यों नहीं दी जा रही है.

अखिलेश ने कहा कि सियासी दलों को यह फेहरिस्त क्यों नहीं दी जा रही है. क्या वजह है? उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग के ख़िलाफ धरना देना पड़ा, तो हम वो भी करेंगे. अखिलेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग में दिल्ली में जितने अधिकारी गए हैं सब उत्तर प्रदेश से ही गए हैं. अब यूपी में ही चुनाव है. हम उम्मीद करते हैं कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष काम करेगा.

Related Articles

Back to top button