Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
मनोरंजन

राजस्थान हाई कोर्ट ने किया फैसला, कांकानी हिरण मामले में मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली। राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan Highcourt) से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के लिए राहत भरी खबर है. हाई कोर्ट ने सलमान खान की तरफ से डाली गई ट्रांसफर पिटीशन को स्वीकार कर लिया है. इसके बाद अब सभी मामलों की एक साथ सुनवाई हाई कोर्ट में होगी. हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद सलमान खान को बार-बार पेशी के लिए पेश नहीं होना होगा.

सोमवार हाई कोर्ट में सलमान खान के वकील ने अपना पूरा पक्ष रखा. जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. इस सुनवाई के दौरान सलमान खान की बहन अलवीरा कोर्ट रूम में मौजूद रहीं. दरअसल, ये पूरा मामला काले हिरण के अवैध शिकार से जुड़ा हुआ है.

सलमान खान सितंबर 1998 में राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान वो फिल्म में सहयोगी कलाकारों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए गए थे. आरोप है कि उन्होंने वहां संरक्षित काले हिरण का शिकार किया. 27, 28 सितंबर, 01 अक्टूबर और 02 अक्टूबर को शिकार हुआ था. साथी कलाकारों पर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप लगा था. जिसके बाद सलमान खान की गिरफ्तारी हुई थी. इस मामले में सलमान खान को छोड़ बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया था.

Related Articles

Back to top button