Breaking
पीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

PM मोदी दिखाएंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत का उद्घाटन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में ‘नमो भारत ट्रेन’ और ‘मेरठ मेट्रो रेल सेवा’ का उद्घाटन करेंगे और कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वाह्न सवा 11 बजे सरकारी हेलीकॉप्टर से शताब्दी नगर स्टेशन के पास मोहकमपुर में हेलीपैड पर पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर उसी हेलीपैड पर उतरेगा, जहां मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से ‘नमो भारत ट्रेन’ और ‘मेरठ मेट्रो’ को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद मोदी और योगी आदित्यनाथ मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि मोदी वहां से सड़क के रास्ते मोहिउद्दीनपुर में अपराह्न एक बजे जन सभा को संबोधित करने से पहले कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि जन सभा के बाद प्रधानमंत्री अपराह्न करीब दो बजकर 10 मिनट पर मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से हिंडन हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे। नमो भारत सेवा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसे दिल्ली और मेरठ के बीच तेज और बेहतर पहुंच देने के लिए तैयार किया गया है।

Related Articles

Back to top button