Breaking
स्मृति मंधना के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदाHarry Potter HBO Series का नया टीज़र लांच! जानें नई कास्ट और डिटेल्सGSLV-F17 मिशन सफल, ISRO चीफ बोले- इस साल 6 और मिशन होंगे लॉन्चभारत देगा नेपाल को DNA प्रोफाइलिंग लैब की सुविधा, बाढ़ पीड़ितों के शवों की पहचान आसानअयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्राअयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्राअखिलेश ने कहा आधी आबादी यानि महिलाओं को मिलेंगे हर साल 40,000/-PM मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह से की फोन पर बात,दिया मदत का भरोषानेपाल में आई भारी बाढ़ में लगभग 300 से ज्यादा भारतीय लापतानेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 750 लोग लापता
स्पोर्ट्स

पाकिस्तानी कोच आए कोरोना की गिरफ्त में

किंग्स्टन। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक कोविड की चपेट में आ गए हैं। उन्हें यहां दस दिनों तक रुकना होगा जबकि बाकी टीम पाकिस्तान लौट जाएगी। पाकिस्तान का वेस्टइंडीज दौरा खत्म हो गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर ब्यान जारी कर कहा, पाकिस्तान के लिए उड़ान भरने से पहले मिस्बाह पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, बाकि टीम आज जमैका से उड़ान भरेगी, हम मिस्बाह के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

पीसीबी ने एक रिलीज में बताया कि वे विंडीज क्रिकेट के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने यह सुनिशचित किया कि मिस्बाह अगले दस दिनों के लिए मेडिकल विशेषज्ञ की निगरानी में रहेंगे और किसी अन्य होटल में शिफ्ट किए जाएंगे।

पाकिस्तान ने चार मैचों की टी 20 सीरीज को 1-0 से जीता था। दोनों टीमों के बीच सीरीज के तीन मुकाबले बारिश के कारण धुल गए थे। पाकिस्तान और विंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही।

पाकिस्तान को अब अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 सितंबर से तीन वनडे और पांच टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

Related Articles

Back to top button