Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्य

अकबर-जोधा बाई को लेकर भाजपा विधायक ने दिए गए बयान पर माफी मांगी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान पर विवाद हो गया है। अकबर और जोधा बाई को लेकर दिए गए बयान पर अब उन्होंने माफी मांगी है। वहीं कांग्रेस विधायक शर्मा को हिंदू समाज का विरोधी बता रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सागर जिले में हिंदू धर्म संवाद कार्यक्रम में विधायक शर्मा ने अकबर और जोधा बाई के प्रसंग को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान पर राजपूत समाज के लोगों ने नाराजगी जताई थी, वहीं विरोधी दल कांग्रेस हमलावर थी।

विधायक शर्मा ने अपने सागर प्रवास के दौरान दिए बयान पर क्षमा मांगते हुए कहा है कि राजपूत समाज शुरू से हिंदुत्व का रक्षक रहा है। आदि काल से आज तक क्षत्रिय वीरों की गाथाएं देश को गौरवान्वित करती रही हैं। मैं सदैव से हिंदुत्व के रक्षक महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान की वीर गाथाओं का गौरव गान करता रहा हूं।

विधायक शर्मा ने आगे कहा कि इतिहास में भले ही अकबर को महान बताया गया हो लेकिन मेरे लिए अकबर नहीं, महाराणा प्रताप महान हैं।

उन्होंने सागर में आयोजित हिंदुत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में दिए गए अपने बयान का जिक्र करते हुए कहा है कि अकबर और जोधा बाई की सत्संग के वर्णन का उद्देश्य मुगलों की चालाकी और कूटनीति का उल्लेख करना था। लेकिन फिर भी मेरे किसी शब्द से राजपूत भाईयों को किंचित मात्र भी ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं।

भाजपा विधायक शर्मा के बयान पर प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा, रामेश्वर शर्मा खुद को हिंदू समाज का रक्षक बताते हैं, लेकिन हिंदू समाज का ही अपमान करते हैं। पहले सिंधी समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर चुके हैं अब राजपूत समाज को लेकर टिप्पणी की है। वे मानसिक तौर पर दिवालिया हो चुके हैं इसलिए इलाज की जरुरत है। कांग्रेस उनके इलाज का खर्च वहन करेगी।

Related Articles

Back to top button