Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsएजुकेशन

सी.एम.एस. के चार छात्र बने आई.ए.एस

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के चार छात्रों अमन तिवारी (रैंक 74), प्रशान्त सिंह (रैंक 102), रजत सिंह (रैंक 132) एवं अनुश्री सचान (रैंक 220) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इन चारों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये होनहार छात्र उच्च पदों पर आसीन होकर सम्पूर्ण समाज में सी.एम.एस. की ‘जय जगत’ की विचारधारा को बढ़ावा देंगे। प्रो. गांधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों को भी बधाईयाँ प्रेषित की है, जिनकी लगन व परिश्रम से ही इन छात्रों की नींव मजबूत हुई है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है।

ऋषि खन्ना ने बताया कि आई.ए.एस. में चयनित अमन तिवारी (रैंक 74) ने सी.एम.एस. गोमतीनगर प्रथम कैंपस से शिक्षा प्राप्त की वहीं प्रशान्त सिंह (रैंक 102) ने सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस से आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं इसके उपरान्त दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। प्रशान्त ने आई.ए.एस. में चयन के उपरान्त सी.एम.एस. का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में उच्च सफलता अर्जित करने के बीज सी.एम.एस. ने ही बोये।

 

प्रशान्त के पिताजी सुशील कुमार सिंह पी.सी.एस. अधिकारी हैं जबकि माताजी कनकलता सिंह गृहणी हैं। इसी प्रकार, आई.ए.एस. में चयनित सुश्री अनुश्री सचान ने सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस से आई.सी.एस.ई. की परीक्षा 90 प्रतिशत से अधिक अंको से उत्तीर्ण की एवं आई.आई.टी मुंबई से बीटेक किया। एक अनौपचारिक वार्ता में सी.एम.एस. के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनुश्री ने कहा कि सी.एम.एस. का पाठ्यक्रम इस प्रकार डिजाइन किया गया है जो छात्रों को मेधावी व मेहनती बनाता है, ऐसे में आई.ए.एस. जैसी परीक्षाओं की लम्बी तैयारी करने में छात्रों को असुविधा नहीं होती। अनुश्री के पिताजी बी.एस.एन.एल. में इंजीनियर एवं माताजी गृहणी हैं। इसी प्रकार, आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र रजत सिंह ने भी सी.एम.एस. को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए आभार व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Back to top button