Breaking
चीन जा रहे तेल के 7 जहाज रूस ने भेजा भारतUP में योगी सरकार के 9 साल पूरे, योगी बोले- PM मोदी के मार्गदर्शन से आया यह बड़ा परिवर्तनCensus 2027: दो चरणों में होगी जनगणना, नित्यानंद ने किया ऐलानबेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं है
उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह के नाम होगी अयोध्या की यह सड़क, केशव प्रसाद मौर्य ने किया ऐलान

Uttar Pradesh: केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है। केशव प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली सड़क का नाम यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। अयोध्या के अलावा, लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का 89 वर्षीय में कल निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर आज किया जाएगा। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर अतरौली ले जाया जा रहा है। सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

 

अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के आने की संभावना है। वीवीआईपी के लिए नरौरा परमाणु केंद्र में चार हेलीपैड बनाए गए हैं। पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार नरौरा में होने की जानकारी मिलते ही शनिवार रात मेरठ जोन एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार नरौरा पहुंचे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के साथ अंतिम संस्कार स्थल, रूट सहित सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button