Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking NewsMain slideमनोरंजन

रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक भारतीराजा का बुधवार को आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कहानी के चयन और उसके अनूठे प्रस्तुतीकरण के लिए पथप्रदर्शक माने जाने वाले अभिनेता-निर्देशक भारतीराजा का चेन्नई स्थित उनके आवास पर निधन हुआ। वह 84 वर्ष के थे। वह मुख्य रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि की कहानियों के लिए जाने जाने थे। अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीराजा को 1977 में उनकी पहली निर्देशित फिल्म 16 वायाथिनिले से प्रसिद्धि मिली थी।

इस फिल्म में अभिनेता कमल हासन और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे जबकि सुपरस्टार रजनीकांत ने खलनायक का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया था और आज भी इसे बेहतरीन तमिल फिल्मों में से एक गिना जाता है। उन्हें प्यार से ‘‘इयक्कुनर इमयम’’ कहा जाता था, जिसका सामान्य मतलब ‘‘निर्देशक जगत का शिखर पुरुष’’ होता है। भारतीराजा की एक अनूठी विशेषता थी कि वह अपनी फिल्मों में ‘आर’ अक्षर केनाम वाली अभिनेत्रियों को मौका देते थे जैसे कि राधा। वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे।

उन्होंने पिछले कई वर्षों से निर्देशन से दूरी बना ली थी लेकिन उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धनुष के साथ उनकी ब्लॉकबास्टर फिल्म तिरुचित्रम्बलम में काम किया। उनके अभिनेता बेटे मनोज का उनसे पहले ही निधन हो चुका है।

Related Articles

Back to top button