Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
राज्य

हरदोई: वन दरोगा से मारपीट के बाद बिभाग ने की त्वरित बड़ी कार्रवाई, बेसुध रो कर चिल्लाया दारोगा हाय कोई तो बचा लो

हरदोई से अजीत वर्मा की रिपोर्ट।

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महादेव पुरवा गांव में आंखों में धूल झोंक कर अवैध रूप से संचालित लकड़ी की कोयला भट्ठी मालिकों ने क्षेत्रीय वन दरोगा पर हमला कर की गयी मारपीट का मामला कोतवाली में दर्ज किया गया। बताते चलें कि शुक्रवार की शाम 4 बजे वन दरोग सचिन कुमार को क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित भट्ठियों की सूचना पर वह जाँच करने पहुंचे तो भट्ठी संचालक लवकुश कुमार वर्मा पुत्र राम कुमार ने अपने परिजनों व ग्रा मीणजनों के साथ हमला कर मारपीट करने लगे।

मौके से जान बचाकर भागा दारोगा को कुछ दूरी पर पश्चिम महादेव मंदिर के पास बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर मारा गया, वह रो रो कर कोई तो बचा लो की आवाजें लगाते रहे पर तमाशबीन लोग आस पास नहीं पहुंचे, तभी भट्ठी संचालकों ने उन्हें घसीटते हुए कोतवाली बेनीगंज पहुंचाया।

अजीब करिश्माई वाकया देख पुलिस कर्मी भी दंग रह गए वन दरोगा ने इस मामले में लवकुश कुमार पुत्र राम कुमार, बनवारी लाल पुत्र हिरई लाल निवासी महादेव पुरवा व उनके 6 साथियों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व जान से मरने की धमकी का मामला दर्ज कराया।

आज शनिवार को कछौना रेंजर विनय कुमार सिंह और जिले के वन अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से चल रही भट्ठियों को नष्ट करने और उन्हें सीज किये जाने की कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने की पहल की। रेंजर बिनय कुमार सिंह ने बताया कि बेनीगंज के महादेव पुरवा गांव में सात अवैध भट्ठियां है, जो विभाग की आंखों में धूल झोंक कर एक बाग में संचालित थीं, जिनका बड़ी मात्रा में तैयार कोयला और जलौनी लकड़ी को जब्त कर सीज की कार्रवाई करते हुए भट्ठियों को गिरा कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बताते चलें कि इस क्षेत्र में इससे पूर्व भी कई बार अवैध भट्ठियों पर बुलडोजर से नष्ट किये जाने की कार्रवाई की जा चुकी है सवाल उठता है, क्या इस तरह लुका छिपी में हो रहे इस तरह के अवैध कारोबार को रोका जा सकेगा या विभाग में कार्यरत अधीनस्थों की सह पर इसी प्रकार बढ़ावा दिया जाता रहेगा? हालांकि उपरोक्त मामले को लेकर समूचे कोतवाली क्षेत्र में तरह-तरह की बातें की जा रही है।

जानकार बताते हैं कि अभी भी क्षेत्र में सैकड़ो भट्ठियां अवैध रूप से विभागीय दया मामता पर संचालित होकर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है, वही वन अधिकारी विनय कुमार सिंह के अनुसार इस बार वन विभाग से जुड़े सभी अवैध कल कारखानों,  भट्ठियों, धर्म कांटों, आरा मशीनों आदि पर अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button