Breaking
तमिलनाडु: विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय का आज फ्लोर टेस्ट, AIADMK में बड़ी बगावत!PM मोदी के सोना न खरीदने अपील के बाद,केंद्र सरकार ने सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बधाई, होगा महंगाप्रतीक यादव का काफी समय से डिप्रेशन का चल रहा था इलाजप्रतीक यादव मृत अवस्था में सिविल लाये गए थे- CMSप्रतीक की अचानक मौत पर समाजवादी पार्टी ने उच्चस्तरीय जाँच की मांग कीअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत,कारण अभी स्पष्ट नहीं, CM योगी ने बेहद हृदयविदारक बतायामाइकल जैक्सन ने तोड़े रिकॉर्ड, कमाए $217 मिलियन, जाने क्यों होइ फिल्म फेमसमेयर थी चीन की जासूस! अमेरिका में मचा बवालNEET Paper Leak: केरल में SFI का CAG ऑफिस में घुसकर छात्रों का जोरदार प्रोटेस्टPM मोदी की 7 बड़ी अपील, पेट्रोल बचाने और वर्क फ्रॉम होम का दिया सन्देश
राष्ट्रीय

देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा PM मोदी ने करी, दिए निर्देश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कैबिनेट विस्तार के बाद फिर एक्शन मोड में आ गए हैं. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को देश में इलाज के लिए ऑक्सीजन (Oxygen) की उपलब्धता की समीक्षा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (शुक्रवार को) सुबह 11:45 बजे से शुरू हुई बैठक में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स के अफसर भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को देश में लगे ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी दी.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अफसरों ने प्रधानमंत्री के सामने ऑक्सीजन की व्यवस्था पर प्रेजेंटेशन भी दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की चुनौती से लगातार अलर्ट रहने का निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भले ही वर्तमान में कोरोना (Coronavirus) पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हमें लापरवाह नहीं होना है. देश के किसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के रख-रखाव और ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल स्टाफ को ट्रेनिंग देना सुनिश्चित किया जाए. ऑक्सीजन प्लांट की परफॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी IoT का इस्तेमाल किया जाए.

उन्होंने कहा कि 1500 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट देश में बनने जा रहे हैं. पीएम केयर्स फंड की मदद से 4 लाख ऑक्सीजन बेड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे. जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने चाहिए.

जान लें कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार में पिछले 2 से 3 दिन में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,393 नए केस सामने आए हैं. इस दौरान वायरस से 911 लोगों की मौत हो गई, वहीं 44,459 मरीज रिकवर हुए. भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4,58,727 हो गई है.

 

Related Articles

Back to top button