Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking NewsMain slideमनोरंजन

‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

मुंबई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर ओटीटी (OTT) रिलीज को लेकर सुर्खियों में है। यह फिल्म पहले 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा चुकी थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे दोबारा रिलीज किया है। इस बार इसे ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ (Uncut Version) नाम दिया गया है, जिसे बीते दिन 22 मई को दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म—जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। हालांकि, इस री-रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों का गुस्सा और कन्फ्यूजन साफ देखने को मिल रहा है। दर्शक इस अनकट वर्जन को मेकर्स का एक नया पैंतरा बता रहे हैं।

दर्शकों के लिए सबसे बड़ी पहेली यह बनी हुई है कि एक ही फिल्म को दो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स) पर एक ही दिन क्यों रिलीज किया गया? कमाल की बात यह है कि दोनों ही प्लेटफॉर्म पर फिल्म की कहानी, नाम और रनटाइम बिल्कुल एक जैसा है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि मेकर्स की इन दोनों स्ट्रीमिंग दिग्गजों के साथ क्या डील हुई है।

फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। लोगों का कहना है कि ‘रॉ और अनदेखा’ के नाम पर दर्शकों को बेवकूफ बनाया गया है, क्योंकि फिल्म में एक भी नया सीन नहीं जोड़ा गया है।

एक यूजर ने लिखा: “दर्शकों के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह है कि फिल्म का रनटाइम बिल्कुल सेम है। इसमें एक सेकंड का भी बदलाव नहीं हुआ है।”

दूसरे यूजर ने सवाल उठाया: “सेम मूवी, सेम ड्यूरेशन, सेम नेम… और दो अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म! मुझे समझ नहीं आया कि हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स के बीच यह क्या खिचड़ी पकी है?”

एक अन्य दर्शक का कहना था: “धुरंधर पार्ट 1 रॉ और अनदेखा में कोई एक्स्ट्रा सीन्स नहीं हैं, बस डायलॉग्स में दी गई गालियों को अनम्यूट (अनसेंसर्ड) कर दिया गया है। बीप हटा दिए हैं। ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी।” दोनों ही प्लेटफॉर्म पर फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 25 मिनट (205 मिनट) है, जो यह साफ करता है कि एडिशनल फुटेज के नाम पर फिल्म में कुछ भी नया नहीं है।

इस पूरे विवाद और कन्फ्यूजन के बीच उन फैंस के लिए एक अच्छी खबर है जो इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। आदित्य धर की इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

कहाँ होगी स्ट्रीम?: जहां पहले पार्ट के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास थे, वहीं इसके सीक्वल के इंडिया डिजिटल राइट्स ‘जियो हॉटस्टार’ ने खरीदे हैं।

कब होगी रिलीज?: फिल्म का प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा, और 5 जून से यह सभी यूजर्स के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

अब देखना यह होगा कि क्या ‘धुरंधर 2’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या इसे लेकर भी ऐसा ही कोई सस्पेंस देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button