Breaking
ममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींद
Breaking NewsMain slideएजुकेशन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एकेटीयू ने सूर्य नमस्कार का बनाया रिकॉर्ड

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस मौके पर माननीय कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध साढे सात सौ से अधिक संस्थानों में सभी शिक्षकों अधिकारियों कर्मचारियों और छात्रों ने सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड बनाया.

परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउदे्श्यीय सभागार में प्रातः आठ बजे से माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय की निर्देशन में योग प्रशिक्षक अंशु श्रीवास्तव ने सभी को सूर्य नमस्कार कराया. इसका यूट्यूब के माध्यम से संबद्ध संस्थाओं में प्रसारण भी किया गया. इस दौरान विभिन्न आसन एवं प्राणायाम कराया गया। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन सहित अन्य आसन कराये गये। इसके अलावा मन को शंात रखने के लिए कपालभांति, अनुलोम-विलोम आदि प्राणायाम का अभ्यास सभी ने किया।

इस दौरान प्रतिकुलपति प्रोफेसर राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, आ ई टी के निदेशक प्रोफेसर विनीत कंसल, कैस के निदेशक प्रोफेसर वीरेंद्र पाठक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर ओ पी सिंह योग शिक्षक तेज सिंह सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने हिस्सा लिया।, इस दौरान माननीय कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे ने योग पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया. फार्मेसी विभाग की ओर से रोग निवारण में योग शोध एवं निष्कर्ष का भी विमोचन किया गया.

Related Articles

Back to top button