Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
राष्ट्रीय

मौसम विभाग ने जारी किया दो राज्यों के लिए येलो अलर्ट, जारी रहेगी बिहार-यूपी में बारिश

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दोनों राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर यानी आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है। वहीं, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, बिहार और मध्य प्रदेश में कल भी बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी भारत से हटने के बाद से यह ठप हो गया है। हालांकि इस सप्ताह मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून के वापस जाने की संभावना है। पूर्वी भारती के राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश कम होने की उम्मीद है।

जहां तक तापमान की बात है तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना में कम रहेगा। देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कमी नहीं देखने को मिलेगी। राजस्थान और इसके आसपास के क्षेत्र अपवाद होंगे, जहां इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान औसत के करीब रहेगा।

Related Articles

Back to top button