Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking Newsउत्तर प्रदेशएजुकेशनराज्य

69हजार शिक्षक भर्ती ,को ले कर अभ्यार्थियों और पुलिस के बीच झड़प

लखनऊ : शिक्षक अभ्यार्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है शिक्षक भर्ती के तहत एक लंबे समय से खींचातानी चल रही है परंतु प्रशासन अभ्यार्थियों के एक सुनने को तैयार नहीं है वही अभ्यार्थी जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं इस धरना प्रदर्शन मे अपनी मांगो को ले कर प्रशासन के सामने एक सवालिया निशान बनी है परंतु इन प्रदर्शनकारियो की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग है कि, 69 हजार शिक्षक भर्ती में खाली 22 हजार पदों को उसी भर्ती में जोड़ा जाए एवं उन्हें चयनित किया जाए।अभ्यर्थियों द्वारा दिए जा रहे इस धरने को लगभग तीन महीने से अधिक का समय हो रहा है।

राजधानी में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी कई हफ्ते से पानी की टंकी में चढ़े हुए हैं। नौकरी के लिए भटक रहे नौजवान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे हैं। जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी शामिल हैं। आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने आज SCERT कार्यालय का घेराव करने के लिए वहां पहुंचने का भी प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस बल लगे होने के चलते दोनों के बीच नोकझोंक हो गई।

SCERT कार्यालय की तरफ जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने धकेला। फिर भी जद्दोजहद करते हुए कुछ अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचने में सफल रहे। कार्यालय परिसर में घुसकर अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि, वह SCERT महानिदेशक से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। उनकी एक प्रमुख मांग यह भी है कि, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी कमेटी शिक्षक भर्ती में 22 हजार सीटें जोड़ने पर जल्द निर्णय ले।

Related Articles

Back to top button