Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
मनोरंजन

‘KRK कुत्ता’ सॉन्ग की पहली झलक शेयर की मीका सिंह ने, फैंस भी नजर आए वीडियो में

नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कमाल राशिद खान (KRK) के झगड़े में जब मीका सिंह (Mika Singh) की एंट्री हुई तो इस पूरी बहस ने एक नया मोड़ ले लिया. मीका सिंह (Mika Singh) ने घोषणा कर दी कि वह कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) पर एक गाना बनाने जा रहे हैं और इस गाने का टाइटल उन्होंने ‘KRK कुत्ता’ रखा है. फैंस तब और ज्यादा एक्साइटेड हो गए जब मीका ने इस गाने की बीट्स शेयर कीं.

उन्होंने सीरियस होकर न सिर्फ KRK पर गाना गाना बना डाला बल्कि इस गाने की बीट्स काफी दमदार हैं जिसे सुनते ही फैंस इस पर झूमते नजर आए. अब मीका ने इस गाने की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. मीका (Mika Singh) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि किस तरह उन्होंने इस गाने को बनाने के लिए फैंस ने कुछ क्लिप मांगी थीं.

मीका (Mika Singh) ने कहा, ‘जैसा मैंने आपसे कहा था कि केआरके कुत्ता सॉन्ग तैयार हो गया है. जैसा कि मैंने के गाना बनाया है KRK के ऊपर लेकिन आप इस गाने को अपने दोस्तों के ऊपर भी यूज कर सकते हैं. या जो आपको हेट करते हैं जो आपसे नफरत करते हैं. वो लोग जो आपके पीठ पीछे भौंकते हैं, आप इस गाने को उन्हें डेडिकेट कर सकते हैं.’

मीका सिंह (Mika Singh) ने कहा कि उन्होंने अपने फैंस से अपील की थी कि वो अपने छोटे-छोटे वीडियो रिकॉर्ड करके भेजें जिसमें वो कुत्ता-कुत्ता-कुत्ता बोल रहे हों. मीका ने कहा, ‘हमारे पास 40 हजार से ज्यादा वीडियो आए हैं. तो मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और अब आपको थोड़ी सी यहां पर झलकी दिखा रहा हूं गाने की. मुझे यकीन है कि आपको ये गाना अच्छा लगेगा.’

Related Articles

Back to top button