Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
मनोरंजन

नाना बनने की खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं करण जौहर….

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ का ऐलान किया है. सोशल मीडिया के जरिए आलिया भट्ट ने हॉस्पिटल से सोनोग्राफी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है. इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट डिस्प्ले में अपने होने वाले बच्चे को निहारते दिखाई दे रहे हैं. आलिया भट्ट के पोस्ट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो चुका है.

तमाम फैंस से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर रणबीर आलिया को बधाईयां दे रहे हैं. ऐसे में फिल्म मेकर करण जौहर नाना बनने की खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. दरअसल, करण जौहार आलिया भट्ट को मुंह बोली बेटी मानते हैं और रणबीर कपूर को अपना दामाद. ऐसे में आलिया के अनाउंस करते ही करण जौहर ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरा दिल जोरों से धड़क रहा है.’

इसके साथ ही करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर रणबीर आलिया की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘इनके लिए ढेर सारा प्यार! मेरी बच्ची अब मां बनने वाली है! मैं अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं… बेहद एक्साइटेड हूं. दोनों को ढेर सारा प्यार.’

आलिया भट्ट ने प्यारी सी तस्वीर के साथ ऐलान किया है जल्द ही उनका बेबी आने वाला है. इस तस्वीर में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ हॉस्पिटल में दिखाई दे रही हैं. और दोनों डिस्पले में अपने आने वाली बच्चे की झलक देख रहे हैं. इस दौरान आलिया के चेहरे पर बेहद प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है. इसके साथ ही आलिया ने दूसरी तस्वीर में शेर-शेरनी और उसके बच्चे की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमारा बच्चा जल्द आ रहा है.”

Related Articles

Back to top button