Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
राष्ट्रीय

दिल्ली में कोरोनावायरस के घटे नए मामले, केवल 25 केस आए पिछले 24 घंटे में

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) ने कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर की भयावह तस्वीर देखी थी. हालांकि अब धीरे-धीरे दिल्ली में कोरोना के मामले  काफी कम हो गए हैं. दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के केवल 25 नए मामले सामने आए. यह इस साल का एक दिन का सबसे कम आंकड़ा रहा.

जानकारी के मुताबिक पहली बार दिल्ली (Delhi) में कोरोना संक्रमण दर  0.04 फीसदी पर पहुंची है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2 मरीजों की मौत हुई. इस प्रकार दिल्ली में कुल कोरोना मृतकों का आंकड़ा 25,079 पर पहुंच गया है.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में कोरोना (Delhi Corona Updates) के सक्रिय मरीजों की संख्या 448 है. जबकि होम आइसोलेशन में इस वक्त 140 मरीज हैं. दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 98.22 फीसदी चल रहा है. शहर में पिछले 24 घंटे में 25 केस सामने आने से कोरोना का कुल आंकड़ा 14 लाख 37 हजार 217 हो गया है.

जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं 69,160 लोगों के टेस्ट किए गए हैं. दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 49 लाख 9 हजार 520 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं. राजधानी दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 234 है. वहीं कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.

राजधानी दिल्ली (Delhi) में भले ही कोरोना (Coronavirus) के मामले कम हो गए हो. इसके बावजूद खतरा अभी बरकरार है. देशभर में अभी भी काफी ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. इसे देखते हुए दिल्ली सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि मास्क जरूर लगाएं.  सोशल डिस्टेंसिंग को जरूर फॉलो करें और वैक्सीनेशन जरूर करवाएं.

Related Articles

Back to top button