Breaking
ब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गया
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

शिवपाल यादव का बड़ा बयान, हर हाल में चाहते हैं सपा का साथ ,विलय को भी तैयार।

लखनऊ : चाचा भतीजे में बात नही बन पा रही हैं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव रथ यात्रा लेकर बस्ती पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. शिवपाल यादव ने कहा कि हमने कहा था कि अखिलेश यादव आप मुख्यमंत्री बन जाओ, हम साथ हैं, लेकिन जो हमारे साथ हैं, चुनाव जीत सकते हैं, उनको टिकट दें. हम लोगों का सम्मान रखें, अगर गठबंधन करना चाहें तो गठबंधन कर लें. अगर गठबंधन में कोई दिक्कत आ रही हो तो हम विलय को भी तैयार हैं. लेकिन हमारे साथ पीछे जो लोग हैं उनको सम्मान पहले मिलना चाहिए.
शिवपाल यादव ने आगे कहा, ‘मैंने यहां तक कहा कि अगर मुझे टिकट न देना चाहो, मुझे न लड़ाना चाहो, हम पर अगर कहीं कुछ संदेह हो तो मैं अपना और काम देख लूंगा. कहीं दूसरी जगह भेज देना मुझे. मैंने 40-45 साल तक नेता जी के साथ पार्टी में काम किया. पार्टी के अध्यक्ष भी रहे. अगर हम में कुछ दिख रहा हो तो दूसरे प्रदेश में भेज देना. वहां पर पार्टी का काम करेंगे. हमारे पास खेती बारी का भी काम है और भी काम है. हम सब कुछ त्याग करने के लिए तैयार हैं. नेता जी के साथ हमने काम किया है. अगर थोड़ा बहुत हमारा हक समझते हो, नेता जी के साथ, या तो नेता जी की बात मान लो या समाजवादी पार्टी के सीनियर लोग हैं उन की बात मान लो.’
शिवपाल यादव ने कहा कि मैं आप को इतना बताना चाहता हूं की अगर कुछ नहीं हो पाता है तो हम छोटे-छोटे दलों के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी के साथ जा सकते हैं.’ भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए शिवपाल ने कहा कि मैंने हमेशा त्याग और संघर्ष पर भरोसा किया है. हर चीज का हम त्याग कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button