Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 10 April 2026उत्तर प्रदेश में आज 10 अप्रैल को जारी होगी आखिरी मतदाता सूचीबंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तारसनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्य

मंडला में जनजातीय गौरव समापन समारोह में ढोल बजा कर नाचे शिवराज |

मध्य प्रदेश : राजनीति भी क्या क्या सुवांग रचवाती है, और राजनेता को वैसा ही करना पड़ता है जैसी समय की मांग हो, राजनीति के मंच पर कलाकार वही अच्छा होता है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ऐसे ही लोगों को बीच ढोल बजाया और डांस किया.
सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मंडला जिले में थे. उन्हें यहां आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ ढोल बजाते और डांस करते हुए देखा गया. इसका वीडियो भी है. वीडियो में शिवराज सिंह चौहान ढोल बजा रहे हैं और डांस कर रहे हैं. उनके साथ कई अन्य लोग भी वीडियो में दिख रहे हैं,
जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित किया
इसके अलावा चौहान ने मंडला के रामनगर में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार नई आबकारी नीति बना रही है, जिसमें जनजातीय वर्ग पारंपरिक रूप से महुआ से शराब बना पाएगा. उन्होंने कहा कि इस हेरिटेज शराब को बेचने का अधिकार भी जनजातियों को दिया जाएगा.

उन्होंने कहा, ”एक नई आबकारी नीति आ रही है. महुअे से अगर कोई भाई-बहन परंपरागत रूप से शराब बनाता है, तो वह अवैध नहीं होगी. हेरिटेज शराब के नाम पर वह शराब की दुकानों पर भी बेची जाएगी. हम उसको भी आदिवासी आमदनी का जरिया बनाएंगे.”

आदिवासियों को मिलेगा महुआ की शराब बेचने का अधिकार
उन्होंने कहा, ”परंपराओं के निर्वाह के लिये (आदिवासी इसे) बना सकता है. अगर वह परंपरागत रूप से (महुआ की शराब) बनाता है तो बेचने का भी अधिकार उसको होगा और सरकार बाकायदा वैधानिक मान कर यह अधिकार देगी.”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने तथा एक सप्ताह तक जनजातीय गौरव के विभिन्न कार्यक्रम देश के कोने-कोने में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया और भोपाल से इस अभियान की शुरूआत की.

उन्होंने कार्यक्रम स्थल से 600 करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया. उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग को सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार दिया जाएगा, वे जंगल लगाएंगे तथा उसकी लकड़ी एवं फल पर उनका ही अधिकार होगा.

Related Articles

Back to top button