Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

अयोध्या।अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी  केस के बीच एक और मामला  सामने आया  है कि रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर लाखों का खेल करता था।यह खुलासा एसआईटी जांच में भी हुआ है।

सूत्रों के अनुसार  राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू एक गैंग बनाकर वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली करता था. जेल गए आरोपी उसके गैंग के साथी थे।रोजाना रकम का बंटवारा होता था. यह खेल प्राण प्रतिष्ठा के बाद से शुरू हुआ ।एसआईटी जांच के दौरान इसका भी खुलासा हुआ है. इसमें मंदिर के कई और कर्मचारी व कुछ बाहरी लोगों पर शिकंजा कस सकता है।

दरअसल, राम मंदिर में दर्शन की कई व्यवस्थाएं हैं. सामान्य श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर दर्शन करते हैं. इसमें काफी वक्त लगता है.।वहीं, वीआईपी प्रोटोकॉल से आए श्रद्धालुओं को चंद मिनट में दर्शन हो जाते हैं। इसके लिए वीआईपी पास ट्रस्ट की ओर से जारी किए जाते हैं, जो निशुल्क हैं. लेकिन इसी में यह पूरा खेल होता था।श्रद्धालुओं को आसानी से भव्य दर्शन करवाने की बात बताकर उनसे पैसे वसूले जाते थे।

सूत्रों के अनुसार जेल भेजे गए आरोपियों ने अयोध्या के दर्जनों होटल, होम स्टे और धर्मशालाओं में संपर्क कर रखा था. वहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं से होटल या होम स्टे मालिक वीआईपी दर्शन करवाने की बात करते थे। प्रति श्रद्धालु 500 से 1000 रुपये तक आमतौर पर वसूले जाते थे।

Related Articles

Back to top button