Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
मनोरंजन

चेन स्मोकर हैं तारक मेहता के ‘असली’ चंपकलाल, हर वक्त लगी रहती है हाथ में सिगरेट

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी टीवी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma) टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप 10 के भीतर ही नजर आता रहा है. शो का हर किरदार और कलाकार हिट हो चुका है और ये टीवी शो 3000 से ज्यादा एपिसोड पूरे करने के बाद कई मामलों में रिकॉर्ड बना चुका है.

शो के बारे में तमाम तथ्य ऐसे हैं जो अब तक सामने आ चुके हैं लेकिन फैंस के मन में शो के बारे में और ज्यादा जानने की जिज्ञासा हमेशा बनी ही रहती है. आज हम आपको शो से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट बताने जा रहे हैं जो आपको शायद ही मालूम होंगे. शो में जेठालाल (Jethalal) के पिता चंपकलाल (Champaklal) का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित भट्ट (Amit Bhatt) को तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप असली चंपकलाल के बारे में जानते हैं?

कनफ्यूज होने की जरूरत नहीं है. दरअसल शो के फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma) गुजराती के मशहूर कॉलमनिस्ट तारक मेहता (Tarak Mehta) के कॉलम ‘दुनिया नूं ऊंधा चश्मा’ से इंस्पायर्ड है. इस कॉलम में तारक मेहता आम आदमी की रोजाना की जिंदगी को लेकर व्यंग लिखा करते थे. कम लोग जानते हैं कि शो में दिखाया गया चंपकलाल (Champaklal) का किरदार चंपक के रियल किरदार से काफी अलग है.

शो के स्क्रीनप्ले के हिसाब से चंपकलाल (Champaklal) यानि जेठालाल (Jethalal) के पिता एक गुस्सैल पिता हैं जो बात-बात पर उसे संस्कारों का पाठ बढ़ाया करते हैं जबकि कॉलम वाले चंपकलाल एक चेन स्मोकर हैं जिनके हाथ में हर वक्त सिगरेट लगी ही रहती है. बता दें कि टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में चंपकलाल का किरदार 48 वर्षीय अमित भट्ट निभाते हैं.

Related Articles

Back to top button