Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

कर्नाटक में आज सुबह छह बजे आया 3.4 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती

नई दिल्ली। आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके से कर्नाटक की धरती हिल गई। कर्नाटक के गुलबर्गा में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, गुलबर्गा में सुबह करीब छह बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल, इस भूकंप में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दरअसल, कर्नाटक के गुलबर्गा इलाके में सुबह-सुबह जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों से निकलकर बाहर भागते दिखे। लोग इस भूकंप से काफी सहमे दिखाई दिए। फिलहाल, इस भूकंप से कोई नुकसान हुआ है या नहीं, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।

भूकंप आने पर क्या करना चाहिए:
– भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं।
– या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।
– भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
– भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

भूकंप आने पर क्या नहीं करना चाहिए:
– भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर है तो कोशिश करें कि ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
– भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर न निकलें। जहां हैं वही खुद को सुरक्षित करने के प्रयास करें।
– भूकंप आने पर अगर आप घर में हैं तो दरवाजे, खिड़कियों और दीवारों से दूर रहें।
– भूकंप के वक्त लिफ्ट का इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें।

Related Articles

Back to top button