Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
उत्तर प्रदेश

रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पूजा के मौके पर यात्रियों को अनुपम भेंट ।

लखनऊ : छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से अनुपम भेंट ।आज से रेलवे प्रशसान लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, सूरत से बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है।
इन ट्रेनों में ऑनलाइन व टिकट काउंटर से सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शनिवार को स्पेशल ट्रेनों के सभी क्लास में सीटें खाली रही। ऐसे में यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें राहत देंगी।

लखनऊ-दरभंगा-लखनऊ ट्रेन कल से – ट्रेन नंबर 01762 लखनऊ से आठ, 11 व 13 नवंबर को दोहपर 01.00 बजे चलकर अगले दिन तड़के 04.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01761 दरभंगा से सात, नौ, 12 व 14 नवंबर को तड़के 05.45 बजे चलकर उसी दिन रात 10.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ये ट्रेन गोंडा, बलरामपुर, बरहनी, सिद्धार्थनगर, आनंद नगर, गोरखपुर, कप्‍तानगंज, बागाह, नरकटियागंज, रक्‍सौल घोरासन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड तथा कमतौल स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

सूरत-दानापुर वाया लखनऊ ट्रेन कल – ट्रेन नंबर 09473 सूरत से आठ नवंबर को 06.30 बजे चलकर अगले दिन तड़के लखनऊ 04:15 बजे पहुंचकर शाम 07.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 09474 दानापुर स्‍पेशल ट्रेन नौ नवंबर को रात 10.45 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर दो बजे लखनऊ होकर तीसरे दिन सुबह 09.25 बजे बडोदरा जंक्शन पहुंचेगी।

लखनऊ से नई दिल्ली के बीच सप्ताह में चार दिन चलने वाली तेजस एक्सप्रेस दीपावली के दौरान नौ नवंबर को तीन अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी। इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button