Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
राष्ट्रीय

कोरोना के नए मामले 40 हजार के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है और नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 43 हजार 263 लोग संक्रमित हुए हैं और महामारी से 338 लोगों की मौत हुई है.

देश में पिछले 2 दिनों में कोविड-19 के नए मामले (New Covid-19 Cases) तेजी से बढ़े हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को देशभर में 31 हजार 222 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, जबकि बुधवार को देशभर में 37 हजार 875 नए कोरोना केस आए थे.

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 40 हजार 567 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से ठीक भी हुए हैं यानी कि 2358 एक्टिव केस बढ़ गए. देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 31 लाख 39 हजार 981 हो गई है और 4 लाश 41 हजार 749 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. 3 करोड़ 23 लाख 4 हजार 618 लोग ठीक भी हुए हैं और कोविड-19 के 3 लाख 93 हजार 614 एक्टिव केस मौजूद हैं.

आंकड़ों के अनुसार, देशभर के करीब 70 फीसदी से ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं. केरल स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 30 हजार 196 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही केरल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42 लाख 83 हजार 494 हो गई, जबकि 181 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 22001 पर पहुंच गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की 71 करोड़ 65 लाख 97 हजार 428 डोज दी जा चुकी है, जिसमें 54 करोड़ 68 लाख 97 हजार 6 पहली डोज है. जबकि 16 करोड़ 97 लाख 422 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं.

Related Articles

Back to top button