Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी सरकार का दावा 2014 से नागरिको के हित को ध्यान में रख कर हुए विकास कार्य |

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) की वार्षिक आम बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश में लगभग 25 करोड़ आबादी है। लेकिन, आजादी के बाद जिस तेजी से विकास होना चाहिए था, उसका अभाव रहा।
वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बदलते हुए नए भारत व नए उत्तर प्रदेश को देश व प्रदेशवासियों ने महसूस किया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य किया है। कानून-व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी है। नियुक्तियां पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश वर्ष 2015-16 में 14वें स्थान पर था। अब दूसरे स्थान पर आ गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 5 वर्ष पूर्व बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत थी। अब बेरोजगारी की दर घटकर 4 प्रतिशत पर आ गई है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के माध्यम से इन शिल्पियों को प्रोत्साहन दिया। वर्ष 2019-20 में एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश में 01 लाख 31 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया

 

Related Articles

Back to top button