Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
उत्तर प्रदेश

सपा का दामन छोड़ इमरान मसूद अब करेंगे हाथी की सवारी

पूर्व विधायक और जिले के कद्दावर नेता इमरान मसूद एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले साइकिल पर सवार हुए इमरान अब हाथी की सवारी करने की तैयारी कर चुके हैं। काफी संभव है कि बुधवार को लखनऊ में इसकी घोषणा भी हो सकती है। उधर, इमरान मसूद के पाला बदलने से सपा खेमे में खलबली है। सपा नेताओं ने भी अपनी रणनीति पर विचार करना शुरू कर दिया है।

नगर निगम और नगर निकाय चुनाव से पहले सहारनपुर के सियासी माहौल में एक बार फिर बदलाव की हवा चलने लगी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का साथ छोड़कर सपा में शामिल हुए इमरान मसूद पार्टी में खुद को अलग-थलग मान रहे थे। जिस कारण उन्होंने सपा को छोड़कर दूसरा ठिकाना तलाश करना शुरू कर दिया था। इसकी चर्चाएं भी काफी समय से राजनीतिक हलकों में थीं। लेकिन, अब इन सभी चर्चाओं पर विराम लगने वाला है। इमरान मसूद ने एक बार फिर से पाला बदलने की सभी तैयारी पूरी कर ली। वह अब अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को ही लखनऊ में उनके बसपा में शामिल होने की घोषणा भी हो सकती है।

बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि इमरान मसूद के बसपा में शामिल हो रहे हैं। लखनऊ में वह पार्टी में शामिल होने की घोषणा करेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। उस समय उनके पार्टी छोड़ने को लेकर जमकर राजनीति हुई थी। वहीं जिले के सियासी समीकरण भी बदल गए थे। जिस कारण बसपा को अपने ही गढ़ में खाली हाथ होना पड़ा था। वहीं, अब इमरान मसूद के बाद बसपा में शामिल होने के बाद सियासी समीकरण एक बार फिर से बदलेंगे। बसपा दलित-मुस्लिम गठजोड़ को लेकर चुनाव में ताल ठोकेगी। वहीं सपा और भाजपा को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।

Related Articles

Back to top button