Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking Newsराष्ट्रीय

पीएम मोदी लॉन्च करेंगे आज संसद टीवी, लोकसभा और राज्यसभा का एक साथ प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर यानी आज संसद भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संसद टीवी लॉन्च करेंगे. यह नया टेलीविजन चैनल लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) के बदले बनाया गया है. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) भी शामिल होंगे.

संसद सत्र के दौरान दोनों सदनों की लाइव स्ट्रीमिंग सुनिश्चित करने के लिए संसद टीवी के पास अब दो चैनल होंगे. नाम न बताने की शर्त पर राज्यसभा के एक अधिकारी ने कहा, ‘चैनलों की तैयारी पूरी हो चुकी है और ये लॉन्च के लिए तैयार हैं. अधिकारी नए चैनल लॉन्च करने के लिए पीएम मोदी के समय का इंतजार कर रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि राज्यसभा टीवी प्रतिष्ठान- यह तालकटोरा स्टेडियम से सटे किराए की संपत्ति से चलता है. नई यूनिट बनाने के लिए LSTV के बुनियादी ढांचे के साथ इसे मिला दिया जाएगा.

संसद टीवी (Sansad TV) को एक सेरेब्रल चैनल के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो देश के लोकतांत्रिक लोकाचार और संस्थानों से संबंधित विषयों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करेगा. जब संसद का सत्र चल रहा होगा, तो संसद टीवी में दो चैनल होंगे ताकि लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही एक साथ प्रसारित की जा सके.

सूत्रों ने कहा कि चैनल को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ 15 सितंबर को संसद भवन में एक समारोह में लॉन्च किया जाएगा. इस दौरान चैनल की शोभा बढ़ाते हुए, करण सिंह विभिन्न धर्मों पर, बिबेक देबरॉय इतिहास पर और अमिताभ कांत ‘भारत के परिवर्तन’ पर एक शो की मेजबानी करेंगे. सार्कलॉ के उपाध्यक्ष बत्रा कानूनी मामलों पर एक शो की मेजबानी करेंगे.

Related Articles

Back to top button