Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
स्पोर्ट्स

भारत का स्कोर 329/6 पहुंचा लंच तक, विराट कोहली चूके फिफ्टी से

नई दिल्ली। भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच चौथा टेस्ट लंदन के द ओवल स्टेडियम में जारी है. लंच तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं. फिलहाल टीम इंडिया (India) की बढ़त 230 रनों की हो गई है. चौथे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के नाम रहा. पहले सेशन में इंग्लैंड ने 26 ओवर में 59 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. लंच ब्रेक के समय रिषभ पंत 16 और शार्दुल ठाकुर 11 रनों पर नाबाद लौटे. दोनों बल्लेबाज काफी अच्छे अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं.

भारत का दिन का पहला विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में गिरा. क्रिस वोक्स ने 17 रनों के स्कोर पर जडेजा को lbw आउट किया. इसके बाद बैटिंग के लिए आए रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए. उन्हें भी क्रिस वोक्स ने lbw आउट किया. फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी मोइन अली की गेंद पर आउट हो गए. विराट ने 44 रनों की पारी खेली. वह अर्धशतक बनाने से चूक गए. विराट जिस समय आउट हुए वह काफी अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे.

रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को दूसरी पारी में शानदार शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा ने 127 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा केएल राहुल ने 46, चेतेश्वर पुजारा ने 61 रन बनाए.

भारत की बढ़त 230 रनों की हो गई है. ऐसे में टीम इंडिया उम्मीद कर रही होगी कि दूसरे सेशन में रिषभ पंत और शार्दुल ठाकुर अच्छी बैटिंग करें और टीम के स्कोर को आगे तक लेकर जाएं. पहली पारी में भारतीय टीम ने 191 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे. 

Related Articles

Back to top button