Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsराष्ट्रीयहेल्थ

दक्षिण अफ्रीका से डोंबिवली आने वाला शख्स लाया कोरोना,ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं ।

ठाणे,कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी कि दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली लौटे एक व्यक्ति को हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मरीज में कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित है या नहीं , जिसे डब्ल्यूएचओ ने वैरिएंट आफ कंसर्न घोषित किया है। उसके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि यह व्यक्ति 24 नवंबर को केपटाउन से डोंबिवली लौटा। उसकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। केडीएमसी की चिकित्सा अधिकारी डा. प्रतिभा पनपाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद वह व्यक्ति किसी के संपर्क में नहीं आया है। हालांकि, वह दक्षिण अफ्रीका से पहले दिल्ली आया था।
पनपाटिल के अनुसार संक्रमित पाया गया शख्स दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई की यात्रा की थी। उसके भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। परिवार के बाकी सदस्यों का आज टेस्ट होगा।अधिकारी ने कहा कि मरीज को फिलहाल केडीएमसी के आर्ट गैलरी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। केडीएमसी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। हम नए वैरिएंट से निपटने के लिए तैयार हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर लोगों से कोरोना वायरस को लेकर सावधानी में कोताही न करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य एक और लाकडाउन नहीं झेल सकता है। इससे बचने के लिए कोरोना संबंधी सभी उपायों का पालन करना चाहिए।

बेंगलुरु में संक्रमित पाए गए दो अफ्रीकी नागरिक ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित नहीं

बता दें कि कोरोना के इस वैरिएंट के कारण भारत समेत पूरे विश्व में हड़कंप मच गया है। इस बीच बेंगलुरु में दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिससे दहशत मच गई थी। राहत की बात यह कि दोनों ओमिक्रोन से संक्रमित नहीं हैं। इनके डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के अधिकारियों के अनुसार दोनों दक्षिण अफ्रीकी नागरिक डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए इनमें से एक 11 और दूसरा 20 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर दहशत फैल गई थी।

Related Articles

Back to top button