Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

फिर से टल गया लखनऊ के शुभांशु शुक्‍ला का स्पेस मिशन मिशन, Axiom-4 में आई तकनीकी खराबी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्षयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना होने वाला एक्सिओम-4 (Axiom 04) मिशन को बुधवार को फिर टालना पड़ा. फॉल्कन-9 लॉन्च वहिकल के रॉकेट बूस्टर परीक्षण में ऑक्सीजन लीक की चूक सामने आई और इसके बाद स्पेस मिशन को स्थगित किया, जो शाम 5.30 बजे रवाना होने वाला था. आईएसएस पर शुभांशु शुक्ला और अन्य यात्रियों को 14 दिन बिताने हैं.

स्पेसएक्स की ओरसे जारी बयान में कहा गया है कि Ax-4 मिशन के फॉल्कन 9 लॉन्च वहिकल के निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां सामने आईं. लिहाजा इसे ठीक किया जाएगा औऱ फिर उसके बाद प्रक्षेपण की नई तारीख घोषित की जाएगी.हालांकि लॉन्चिंग के लिए मौसम 85 फीसदी अनुकूल बताया गया था.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है. उसने कहा कि फॉल्कन 9 लॉन्च वहिकल की टेस्टिंग के दौरान ऑक्सीजन लीक सामने आई.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स और इसरो के साझा अभियान के तौर पर ये Axiom-4 मिशन लॉन्च होने वाला है. इसके पहले तीन प्रक्षेपण भी हो चुके हैं. भारत के लिए यह इस मायने में ऐतिहासिक है कि करीब 40 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्षयात्री स्पेस मिशन पर जाने वाला है. लखनऊ के निवासी और एयरफोर्स पायलट शुभांशु शुक्ला ने इसके लिए साल भर की कठोर ट्रेनिंग ली है. इसे पहले भी दो बार एक्सिओम-4 मिशन को टाला जा चुका है. 10 जून को लॉन्च साइट पर हवा और तेज बारिश के कारण इसे रद्द करना पड़ा था.

Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्षयात्रियों को 14 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी है. इसके तहत माइक्रोग्रैविटी, लाइफ साइंस से जुड़े कई अहम शोध किए जाने हैं. करीब 30 देशों के शोधकर्ता इस मिशन से जुड़े हैं.

भारत के लिए ये स्पेस मिशन अहम है, क्योंकि भारत अपने बलबूते भी अंतरिक्ष मिशन (गगनयान) की तैयारी में जुटा है.गगनयान मिशन के लिए चयनित 4 अंतरिक्ष यात्रियों को भारत स्पेस में भेजेगा भारत का लक्ष्य 2027.

Related Articles

Back to top button