Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
राष्ट्रीय

CWC बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष बनने का फिर अनुरोध, ये था राहुल गांधी का जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में फिर एकबार राहुल गांधी से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का अनुरोध किया गया। इस प्रस्तावना पर लगभग सभी नेताओं ने अपनी-अपनी सहमति प्रदान की। कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी से तुरंत कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने का अनुरोध किया गया।

उन्होंने कहा कि इस अनुरोध पर राहुल गांधी ने कहा कि वह इसके बारे में सोचेंगे और कहा कि वह पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे।

खड़गे ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान, हमने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, कृषि कानून, लखीमपुर खीरी घटना, जम्मू-कश्मीर की स्थिति, अर्थव्यवस्था, और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की और प्रस्तावों को पारित किया।

कांग्रेस अपने तेवर बदल रही है। पार्टी खुद को एक नए अंदाज में ढालने की कोशिश कर रही है। उसे अब पार्टी के अंदर उठ रही असंतुष्ट आवाजों की फिक्र नहीं है। वह अपनी विचारधारा के साथ लक्ष्य को हासिल करना चाहती है और इस संघर्ष के लिए खुद को तैयार कर रही है। सीडब्ल्यूसी में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की असंतुष्ट नेताओं को साफ संदेश देते हुए खुद को पूर्णकालिक अध्यक्ष बताकर पिछले दो साल में लिए गए सभी फैसलों अपनी मुहर लगा दी। संदेश साफ है कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाना उन पर सवाल उठाना है।

Related Articles

Back to top button