Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking NewsMain slideमहाराष्ट्र

प्रभाकर ने दिए बयान में कहा, समीर रंगदारी मांगने की साजिश में शामिल।

महाराष्ट्र : मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में समीर पर कसा शिकंजा,पहले तो समीर वानखेड़े को केस से हटाया गया और उन पर लगे आरोप की निष्पक्ष जांच कराने के लिए दिल्ली टीम गठित की गई, अब बताया जा रहा है कि स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है. इस टीम में 7 अफसर हैं. डीडीजी एनसीबी ज्ञानेश्वर सिंह बांद्रा स्थित सीआरपीएफ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं.

प्रभाकर सैल दोपहर दो बजे से गेस्ट हाउस में मौजूद है. वो अपने वकीलों के साथ यहां पहुंचा था.

बताया जा रहा है कि प्रभाकर सैल ने एनसीबी की विजिलेंस टीम को दिए बयान में जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के रंगदारी मांगने की साजिश में शामिल होने की बात कही है.

प्रभाकर सैल के वकील तुषार खंडारे के मुताबिक, एनबीसी अभी प्रभाकर सैल का बयान दर्ज कर रही है. ये स्पष्ट तौर पर साजिश है और खेल पैसे की उगाही के लिए किया गया. इसमें अकेले समीर वानखेड़े नहीं हैं. हो सकता है कि एनसीबी से और भी लोग शामिल हों.

तुषार खंडारे ने कहा कि अब हमें बताया जा रहा है कि एनसीबी की स्पेशल SIT टीम भी प्रभाकर सैल से पूछताछ करना चाहती है. हमने उनसे पहले नोटिस देने के लिए कहा है. हम सरकार से अपील करते हैं कि इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करे.

बता दें कि इस मामले में उस समय सारे समीकरण बदल गए थे जब गवाह प्रभाकर सैल ने मुंबई जोन के एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगा दिए थे. दावा कर दिया गया था कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग हुई थी. इस सनसनीखेज आरोप के बाद ही वानखेड़े के खिलाफ जांच बैठाई गई और वे इस केस से भी हट चुके हैं.

Related Articles

Back to top button