Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking NewsMain slideमध्यप्रदेशराज्य

बर्थडे पार्टी बोलकर गई MBA स्टूडेंट, सड़ी हालत में मिला नग्न शव

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

इंदौर। कुछ दिन पहले इंदौर में एक 25 वर्षीय MBA छात्रा का शव उसके क्लासमेट के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था.छात्रा करीब 3-4 दिनों से लापता थी. घर से वो बर्थडे पार्टी में जा रही बोलकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी. जिस हाल में छात्रा पुलिस को मिली वो हैरान कर देने वाला था. सहपाठी के कमरे में छात्रा का नग्न शव सड़ी हालत में मिला था. जांच में पता चला कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि क्लासमेट पीयूष है जिसने बेरहमी से छात्रा की हत्या की थी. आरोपी इस वारदात के बाद से फरार था जिसे अब पुलिस ने खोज निकाला है. आरोपी पीयूष को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है.

10 फरवरी को छात्रा अपने पिता के साथ आधार कार्ड में सुधार करवाने के लिए निकली थी. पिता ने उसे कलेक्ट्रेट ऑफिस छोड़ा था, जिसके बाद उसने कहा कि वो अपने क्लासमेट पीयूष के बर्थडे पार्टी में शामिल होगी और  फिर वापस घर लौट जाएगी. छात्रा ने इसकी जानकारी फोन कर अपनी छोटी बहन को दी थी कि वो रात 11 बजे तक घर आजाएगी..लेकिन रात के 11 से 12 बज गए और छात्रा का न घर लौटी न ही उसका कोई अता पता था. 3 दिनों तक छात्रा लापता थी. चौथे दिन छात्रा के परिवार वालों को पुलिस स्टेशन से कॉल आया, और उस एक कॉल ने उनकी पूरी जिंदगी तहस नहस कर दी. छात्रा का शव पीयूष के कमरे में मिला लेकिन जिस हाल में मिला उसे देख पिता की जान निकल गई.

शव नग्न अवस्था में था और इतनी बुरी तरह से सड़ चुका था कि पिता ने अपनी बेटी के शव की पहचान उसके पैर में पड़े मोजे से की. इतना सब कुछ होने से पहले छात्रा का एक अश्लील वीडियो उसी के फोन से कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया था जिसमें छात्रा का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था लेकिन पीयूष का चेहरा इमोजी से ब्लर था. कॉलेज प्रबंधन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी कि दोनों का फोन बंद था. इसके बाद परिजनों ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई वहीं ये सारी करतूत को अंजाम देकर पीयूष फोन बंद कर मुंबई फरार हो गया था.

बलात्कार  और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि दोनों पीछले कुठ महीनों से रीलेशनशिप में थे और दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था. जब छात्रा ने शादी से इनकार किया तो आरोपी पीयूष ने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया जिससे मौके पर छात्रा की मौत हो गई, और पीयूष नया सिम लेकर मुंबई फरार हो गया था.

मामला तब पूरी तरह से उजागर हुआ जब बाहर से बंद एक कमरे से बहुत गंदी बदबू आ रही थी. वो कमरा आरोपी पीयूष का ही था. पड़ोसियों ने कमरे की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शव सड़ी हालत में बिस्तर पर पड़ा था. आरोपी पीयूष मंदसौर का रहने वाला है जो इंदौर में किराए का कमरा लेकर रहता था.

Related Articles

Back to top button