Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsपश्चिम बंगालराजनीतिराज्य

पश्चिम बंगाल से बीजेपी का एक और विधायक नाराज ,पार्टी छोड़ने की तैयारी

CALCATTA: राजनीतिक बाजार ऐसा है कि जिस में कब किसके नाम गिरा दिया जाए और कब किस के भाव चढ़ जाए कहना बहुत मुश्किल है यह उतार-चढ़ाव राजनीति का एक अभिन्न अंग है। खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है कि वहां के रायगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि अगर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। कल्याणी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा छोड़ने वालों की जरूर गंभीर शिकायतें रही होंगी, जिन पर ध्यान नहीं दिया गया।
कल्याणी ने कहा, ”मैंने पार्टी के सभी कार्यक्रमों से खुद को दूर कर लिया है और मैंने मुद्दों के समाधान के लिए एक समय सीमा दी है, अन्यथा मुझे सोचना होगा।” हालांकि, कल्याणी ने अपनी शिकायतों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे, कल्याणी ने कहा कि वह विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और सही समय पर अपना निर्णय सार्वजनिक करेंगे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो मई को नतीजे आने के बाद सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ चुके हैं। कल्याणी ने कहा, ”यह देखना होगा कि वे किन परिस्थितियों में पार्टी छोड़ रहे हैं।” उत्तर दिनाजपुर में टीएमसी जिला नेतृत्व ने कहा कि वे कल्याणी का पार्टी में स्वागत करेंगे।

Related Articles

Back to top button