Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsराष्ट्रीय

कम हुए धूप के तेवर, लखनऊ समेत इन शहरों में बढ़ा ठंड का एहसास ।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है और पारा लगातार नीचे गिर रहा है, जिससे ठंड का एहसास भी बढ़ रहा है.लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ की तुलना में दूसरे शहरों में ठंड ज्यादा पड़ रही है और कहीं तो पारा लखनऊ से ज्यादा है. हालांकि लखनऊ का मौसम भी सर्द होने लगा है. रविवार का पूरा दिन बदली के साथ नर्म धूप थी
यूपी की राजधानी लखनऊ की तुलना में दूसरे शहरों में कहीं ठंड ज्यादा पड़ रही है तो कहीं पारा ज्यादा है. हालांकि लखनऊ का मौसम भी सर्द होने लगा है. आइये एक नज़र डालते हैं प्रदेश के 5 बड़े शहरों के मौसम पर और वहां की वायु गुणवत्ता पर…

लखनऊ: मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज मैक्सिमम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि रविवार को मिनिमम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था. सुबह में बादल छाए रहेंगे लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी. वहीं हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. मौसम में 69 से 88 प्रतिशत तक नमी बनी रहेगी. लखनऊ की वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब होती जा रही है और आज एक्यूआई 319 है.

वाराणसी: यहां आज का मैक्सिमम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 16 रहने का अनुमान है. यहां भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी. आर्द्रता 57 से 83 प्रतिशत रहने की संभावना है. लखनऊ की वायु गुणवत्ता सूचकांक यहा भी खराब है और आज एक्यूआई 305 है.

प्रयागराज: शहर में आज का मैक्सिमम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. बारिश होने की संभावना सिर्फ 2 प्रतिशत है. हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी. यहां का एक्यूआई खराब स्तर पर है और 283 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर: आज मैक्सिमम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हलके बादल छाए रहेंगे. वहीं हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. सूर्योदय 06:22 मिनट पर हुआ जबकि सूर्यास्त 17:22 मिनट पर होगा. कानपुर की वायु गुणवत्ता 315 है, जिसे बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है.

गोरखपुर: मैक्सिमम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. सुबह में UV घातांक 10 में 6 और शाम में 10 में से 0 रहने की संभावना है. बारिश की आसार 2 से 7 प्रतिशत है. एक्यूआई बहुत खराब स्तर पर 312 दर्ज किया गया है.

Related Articles

Back to top button