Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दामों मे दी आम जनता को राहत,|

लखनऊ: केंद्र सरकार ने आम आदमी की जेब पर इतना अधिक दबाव बना दिया है कि दाम स्थिर होने मे ही खुश हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. पिछले कई दिनों से तेल के दाम स्थिर रहने से लोगों को राहत मिली है. यूपी की राजधानी लखनऊ सहित गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और मेरठ में आज 24 नवंबर 2021, दिन बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे कोई इजाफा नहीं हुआ है. लखनऊ में आज पेट्रोल की कीमत 95.26 रुपये और डीजल का दाम 86.80 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. अक्टूबर महीने में 24 बार तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई थी.

ये कटौती केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी के कारण आई थी. साथ ही कई राज्यों में राज्य सरकारों ने भी अपने अपने स्तर पर कीमतों में कमी है. जैसे यूपी में पेट्रोल डीजल 12-12 रुपए सस्ता हुआ है.

आज का दाम

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
आगरा 95.03 86.55
लखनऊ 95.26 86.80
वाराणसी 96.09 87.61
गोरखपुर 95.31 86.84
सुलतानपुर 95.26 84.07
रायबरेली 95.68 87.20
अलीगढ़ 95.45 86.95
प्रयागराज 95.20 86.48
कानपुर 94.95 86.48
नोएडा 95.49 87.01
गाजियाबाद 95.27 86.79
GST में शामिल नहीं होगा पेट्रोल-डीजल

वस्तु एवं सेवा कर (GST) काउंसिल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कहा कि, ‘पेट्रोल और डीजल को अभी जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार करने का यह सही समय नहीं है. रेवेन्यू से जुड़े कई मुद्दों पर इसके लिए विचार करना होगा. बैठक के दौरान इन पर चर्चा नहीं हुई.

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. (How to Check Diesel Petrol Price Daily). इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक (HP Price) लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

हर दिन अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

Related Articles

Back to top button