Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
उत्तर प्रदेशराज्य

16 नवंबर को रोक दी गई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रथ यात्रा,।

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों चुनावी रणनीति के आधार पर अपनी रथ यात्रा पर यूपी भ्रमण पर निकले है , परंतु ये बात विपक्ष को अखर रही इसी के चलते 16 नवंबर को गाजीपुर में होने वाली समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा को अनुमति नहीं मिली है। जिलाधिकारी गाजीपुर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 16 को गाजीपुर से आजमगढ़ तक विजय रथ यात्रा को अनुमति नहीं दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर को सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन आयोजन स्थल पर इंडियन एयरफोर्स के करीब एक दर्जन फाइटर प्लेन का टच एंड गो का भी कार्यक्रम है। पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन पर कड़ी सुरक्षा कारणों से अखिलेश यादव की गाजीपुर से आजमगढ़ तक होने वाली समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है। अखिलेश यादव 16 नवंबर को गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से इनका आजमगढ़ तक समाजवादी पार्टी विजय रथ को लेकर जाने का कार्यक्रम था। अब इनके गाजीपुर के आजमगढ़ तक रथ से जाने के कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली है।

गाजीपुर में 16 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की भांवरकोल में जनसभा होनी है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के विजय रथ पर सवार होकर इन दोनों नेताओं को सड़क मार्ग से आजमगढ़ जाना था। रथ यात्रा को गाजीपुर तथा आजमगढ़ की सभी विधानसभा क्षेत्र से गुजरना था। इस दौरान रथ यात्रा पूर्वांचल एकसप्रेस -वे पर भी चलती।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीएस ने उनके कार्यक्रम की बाबत गाजीपुर के जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। जिसके अनुसार अखिलेश यादव को 16 नवंबर को प्राइवेट जेट से लखनऊ से वाराणसी और फिर वाराणसी से हेलिकॉप्टर से गाजीपुर आने, जनसभा करने और फिर आजमगढ़ तक विजय रथ यात्रा लेकर जाने की अनुमति मांगी गई थी। गाजीपुर के डीएम ने विजय रथ यात्रा की अनुमति नहीं दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के दिन ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी ताकत दिखाने का कार्यक्रम बनाया था। अखिलेश यादव का गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट बड़ी करने के साथ आजमगढ़ तक चौथे चरण की समाजवादी विजय यात्रा निकालने का कार्यक्रम था। अखिलेश का 16 नवंबर को निजी हवाई जहाज से वाराणसी पहुंचने के बाद हेलीकाप्टर के जरिए गाजीपुर के पखनपुरा, हैदरिया पहुंचने का कार्यक्रम तय है। इसके बाद कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सटे खेत पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button