Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking News

देश में इतने हुए कोरोना क़े मामले, यहां जानें

Delhi: देश में कोविड संक्रमण के शनिवार को 30,948 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,24,24,234 हो गई है. जबकि इस दौरान 403 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,34,367 पर पहुंच गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 3.53 लाख हो गए हैं.

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 38,487 लोग ठीक भी हुए, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,16,36,469 हो गई है. वहीं एक्टव केस की संख्या फिलहाल 3,53,398 है. मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 58.14 हो गया है.

 

पिछले 24 घंटों में 15 लाख से ज्यादा सैंपल्स की हुई जांच

 

देश में अभी तक कुल 50,62,56,239 सैंपल्स का कोविड टेस्ट किया गया है, जिनमें से 15,85,681 सैंपल्स की जांच केवल शनिवार को की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वैक्सीन की अब तक कुल 58,14,89,377 डोज दी जा चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button