Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
हेल्थ

आयुर्वेदिक जन जागरण अभियान में समर्पित डॉ. अनीता की प्रेरणा से लाभान्वित हो रहे क्षेत्रवासी

नेवादा ब्लाक के तिलहापुर गांव के आस पास के गांवों के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय यहा के लोगो के लिए महिला प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनीता सिंह संजीवनी साबित हो रही हैं।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 
कौशाम्बी से राजू केशरवानी की रिपोर्ट-
बारा/कौशाम्‍बी। नेवादा ब्लाक के तिलहापुर गांव के आस पास के गांवों के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय यहा के लोगो के लिए महिला प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनीता सिंह संजीवनी साबित हो रही हैं।  जिन्हीने 2014 से चिकित्सालय  को नई उर्जा के साथ जान डाल दी है |वही  नेवादा अमवा तिलहापुर आस पास के लोगो को अपनी सेवा से लाभ पहुंचाकर आयुर्वेद मे विश्वास जगा दिया ।
कोरोना काल मे आयुर्वेदिक चिकित्साल मे आने वाले मरीजो को पूरी एहतियात के साथ इलाज करना दैनिक कार्य है ।
 नेवादा ब्लाक के तिल्हापुर गांव मे काफी समय से आयुर्वैदिक चिकित्सालय खुला है लेकिन महिला चिकित्सक की नियुक्ति 2014 से  होने से प्रभारी महिला चिकित्सा अधिकारी डा.अनीता सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही नई उर्जा के साथ अस्पताल की व्यवस्था मे बडा सुधार कर लोगो का इलाज मनोयोग से शुरु कर ,लोगो का दिल जीत लिया।
इस कोरोना काल मे क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं युनानी अधिकारी कौशाम्बी के निर्देशानुसार राजकीय आयुर्वेदिक  चिकित्सालय तिल्हापुर के प्रभारी  महिला चिकित्सा अधिकारी आसपास  के गांवों मे घर घर जाकर जन मानस को कोरोना से बचाव शोसल डिस्टेसिंग मास्क की अनिवार्यता एवं स्वस्थ्य दिनचर्या के पालन हेतु जागरुक कर रहे है।
 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाली आयुर्वेदिक औषधियों जैसे सेशमनी बटी, अणुतैल, अगस्त्य हरीतकी, आयुष काढा आदि का प्रतिदिन वितरण किया जा रहा है |
डॉ अनिता सिंह ने बताया कि कौरोना से बचाव मे आयुर्वेद काफी  उपयोगी सिद्ध हो रहा है उन्होने लोगो से अपील की है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए तुलसी अश्वगंधा गिलोय काली मिर्च एवं हल्दी आदि का नियमित प्रयोग करे प्राणायाम एवं योग का प्रतिदिन अभ्यास करे स्वास्थ सम्बंधी समस्या के लिए निकटतम आयुर्वेद विशेषज्ञ से परामर्श ले।
चिकित्सक अनीता सिंह व क्षेत्रीय लोगो से बातचीत की चर्चा का कुछ अंश….
इस क्षेत्र के लोगो को 2014 से इलाज कर रही हूं। लोगो का आयुर्वेदिक औषधियों  का भरोसा जगा है और  इस कोरोना काल मे तो घर घर जा कर लोगो  की सेवा का अवसर मिला यह भाग्य की बात है।
   -डॉ.अनिता सिंह (म.प्र. चिकित्साधिकारी)
मेरे कमर में काफी दिनों से दर्द था मैं प्रयागराज में इलाज से तंग आ गया था तभी पता चला कि तिलहापुर में कोई आयुर्वेदिक अस्पताल है। इलाज करवाया शत प्रतिशत आराम मिला।
 – राकेश सिंह अर्कवंशी
मुझे हमेशा सर्दी जुखाम होती थी काफी इलाज करवाया  ठीक नही हो रहा था । आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अनीता सिंह की सलाह से इलाज शुरू किया मुझे आश्चर्यजनक परिणाम मिला।
 -राम प्रसाद केशरवानी
– नन्दलाल सिंह
                         
हमारे  शरीर के जोड़ जोड़ में दर्द था जब से आयुर्वेदिक अस्पताल में  इलाज कर रहा हूं काफी लाभ हुआ ।
अस्पताल में फीस में  मात्र हफ्ते एक रुपये ही लगती है।

Related Articles

Back to top button