Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

ट्रांसपोर्ट,मालभाड़ा तीस फीसदी बढ़ा, एक बार फिर मंहगाई की मार

लखनऊ : एक अक्तूबर से महंगाई और बढ़ने की आशंका है लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में ट्रकों का किराया तीस फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस निर्णय के बाद लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है।बैठक में बताया गया कि, डीजल की बढ़ी कीमत, टोल टैक्स समेत दूसरे खर्चों में वृद्धि के चलते तीन साल में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें कि इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी लखनऊ से करीब 350 किमी. दायरे के शहरों तक माल ढुलाई करीब तीन हजार रुपये महंगी हो जाएगी।

 

 

यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मंडल प्रभारी पंकज शुक्ला ने के अनुसार बताया गया है कि डीजल समेत अन्य खर्चों में कमी नहीं आयी है जिसके चलते 30 प्रतिशत माल भाड़ा बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है। सरकार से राहत के लिए काफी इंतजार करने के बाद मजबूरी में भाड़ा बढ़ाया जा रहा है, अन्यथा ट्रांसपोर्ट कारोबार बंद करना पड़ेगा। इस संबंध में जल्द परिवहन आयुक्त को नोटिस भेजकर अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button