Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
राष्ट्रीय

भारत से नेपाल जाना फिर हुआ आसान, की गई बस सेवा बहाल।

भारत और नेपाल के बीच कोरोना काल से बंद पड़ी बस सेवा से लोगों को काफी परेशानी होती थी, परंतु फिर से बस सेवा बहाल कर दी गईं। कोरोना महामारी के कारण यह सेवा पिछले करीब डेढ़ साल से बंद थी। सिलीगुड़ी जंक्शन बस अड्डे से 45 सीटों वाली एक बस मंगलवार को काठमांडू के लिए रवाना हुई।
हालांकि बस में कुछ ही यात्री सवार थे।

‘सिलीगुड़ी बस ओनर्स एंड बुकिंग एजेंट्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष संतोष साहा ने बताया कि इस बस से यात्रा करने के इच्छुक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक लगी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का भी पालन किया जाएगा।

बस सिलीगुड़ी से काठमांडू के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार अपराह्न तीन बजे रवाना होगी। इसका किराया 1500 रुपये है। कई ‘टूर ऑपरेटर’ ने बस सेवाएं बहाल होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Back to top button