Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
अंतर्राष्ट्रीय

एलन मस्क और स्पेसएक्स पर निकाले गए कर्मचारियों ने दायर किया मुकदमा

नई दिल्ली। स्पेसएक्स और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क पर कंपनी के आठ पूर्व कर्मचारियों ने मुकदमा दायर किया है। इन पूर्व कर्मचारियों का आरोप है कि मस्क ने कंपनी में व्याप्त यौन उत्पीड़न और शत्रुतापूर्ण कार्यशैली को चुनौती देने के कारण उन्हें नौकरी से निकालने का आदेश दिया। कैलिफोर्निया राज्य की अदालत में मुकदमा दायर करने वाले कर्मचारियों ने कंपनी के प्रबंधन को 2022 में लिखे खुले पत्र में अपनी शिकायतों का विवरण दिया, जिसे उन्होंने कंपनी के इंट्रानेट (किसी कंपनी द्वारा उपयोग किया जाने वाला निजी नेटवर्क) के माध्यम से साझा किया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अगले दिन चार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया और अन्य को बाद में आंतरिक जांच के बाद नौकरी से निकाला गया। जनवरी में संघीय राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड ने नौ बर्खास्त कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के आधार पर स्पेसएक्स के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई। कार्यस्थल की अन्य चिंताओं के अलावा खुले पत्र में अधिकारियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मस्क के सार्वजनिक व्यवहार की निंदा करने और कर्मचारियों से उनके अस्वीकार्य आचरण के लिए जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया गया था। 

इसमें मस्क के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को हल्के में लेना भी शामिल था। मस्क ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया था। पत्र में मस्क के कार्यों को अक्सर ध्यान भटकाने वाले और शर्मिंदगी का कारण बताया गया था। स्पेसएक्स ने इसपर टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button