Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
राष्ट्रीय

ATS ने किया ISIS के दो संदिग्धों को गिरफ्तार , दीपावली पर केमिकल बम धमाकों की रची थी साजिश

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश एटीएस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. दरअसल उत्तर प्रदेश  ATS ने आईएसआईएस से जुड़े दो सेल्फ रेडिक्लाइज्ड आतंकियों को पकड़ा है. यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित आतंकियों का नाम अब्दुल अर्सलान और माज है, ये  दोनों उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी है. यूपी एटीएस ने आरोपियों से ISIS का प्रतिबंधित साहित्य और पेन ड्राइव भी बरामद की है. आतंकियों ने आईएसआईएस की बैयत (शपथ) भी ले रखी है. 

इन दोनों पर दुनिया में खलीफाराज कायम करने के लिए जिहादी सेना बनाने का आरोप है. हैंडलर्स के निर्देशों पर यूपी में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. इन दोनों की गिरफ्तारी अलग- अलग जगह से हुई है. इनके पास से एक प्रोपेगेंडा से भरी पेन ड्राइव भी मिली है. 

इस मामले की गहराई से जांच करने पर यह पता चला कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों शाहनवाज और रिजवान के संबंध अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संगठन SAMU से जुड़े कुछ छात्रों से हैं. जो ISIS की विचार धारा से गहराई से प्रेरित है और भारत विरोधी षडयंत्रों मे संलिप्त हैं. इस  संबंध में सही तथ्यों का संग्रह और साक्ष्य संकलन करते हु 121A/122 में 3 नवंबर को केस दर्ज हुआ था.

सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है, कि एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आईएस के पुणे मॉडयूल से जुड़कर केमिकल बम बना रहे थे. अब्दुल्ला र्सलान एएमयू से पेट्रो केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है. एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पुणे माड्यूल की जांच कर रही है. इस माड्यूल में महिलाएं भी सदस्य हैं. रिजवान की पत्नी अलफिया और शहनवाज की पत्नी और बहन आईएस के हैंडलर्स से सीधे बात करती हैं. इस मामले के तार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अलावा दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी से भी जुड़ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button