Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

किसान कर रहे दिल्ली जाने की तैयारी, डालेंगे जंतर मंतर पर डेरा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली।
किसान संगठन एक बार फिर से दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। किसान अब ट्रेन, बस, प्लेन समेत हर रूट से दिल्ली कूच करने की तैयारी कर चुके हैं। इसके साथ ही किसान दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन भी करने की तैयारी में है। जंतर मंतर पर दवा बोलने से पहले किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने देश भर के किसानों से अपील की थी कि जल्द दिल्ली पहुंचे और किसानों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दें।

किसानों से अपील की गई थी कि वह ट्रैक्टर, ट्रकों या ट्रेनों के जरिए दिल्ली पहुंचे और जंतर मंतर पर प्रदर्शन के जरिए अपनी शक्ति दिखाएं। इसके अलावा किसानों से अपील की गई है कि एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव भी बनाएं।

वहीं किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में भी अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली इलाकों में खासतौर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अलावा रेलवे पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली इलाके में किसी भी तरह का प्रदर्शन करने की इजाजत दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है। दिल्ली में किसी भी तरह का प्रदर्शन हुआ तो प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को डिटेन कर लिया जाएगा, यानी प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया जाएगा।

बता दे कि किसानों ने ऐलान किया है कि 10 मार्च को देश भर में किस रेल रोको आंदोलन करेंगे। इस संबंध में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने जानकारी दी थी कि 10 मार्च को किसान मिलकर रेल रोको आंदोलन चला सकते हैं। इस दौरान चार घंटों के लिए रेल सेवा प्रभावित की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button