Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
अंतर्राष्ट्रीय

US: एक दिन में सामने आए 60 हजार नए केस, वैक्सीन ले चुके लोगों को भी पहनना होगा मास्क

वॉशिंगटन। कोरोना (Coronavirus) महामारी के मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. दुनिया के कई देशों में संक्रमण में इजाफा दर्ज किया गया है. खासकर, अमेरिका (America) में स्थिति चिंताजनक हो गई है, जिसके मद्देनजर हाई रिस्क वाले इलाकों में टीके की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए भी मास्क (Mask) पहनना अनिवार्य किया गया है. यह खबर एक तरह से उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है, जो यह मान बैठे हैं कि कोरोना चला गया है और उन्होंने नियमों के उल्लंघन को अपनी आदत बना लिया है.

अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant of Corona) की वजह से नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के डायरेक्टर रोशेल वेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मास्क पर लिए गए फैसले के बारे में बताया. उन्होंने इस दौरान कहा कि वैक्सीन असरदार है, लेकिन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की वजह से आगे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. इसलिए मास्क पहनना जरूरी है.

रोशेल वेलेंस्की ने कहा कि ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में CDC कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों खुराक ले चुके लोगों को भी मास्क पहनने का सुझाव देता है. सीडीसी के डेटा के मुताबिक, दक्षिणी अमेरिका में सबसे ज्यादा संक्रमण देखा गया है. हालांकि, उत्तरपूर्वी जैसे देश के उन हिस्सों में जहां सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है, वहां कम्युनिटी ट्रांसमिशन की दर सीमित है. अमेरिका में प्रति एक लाख पर 100 से ज्यादा संक्रमण के मामले आने को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है.

CDC की एक रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टीका ले चुके लोग जब संक्रमित होते हैं, तो उनका वायरल लोड टीका न लेने वालों के बराबर ही होता है. सीडीसी का कहना है कि इस रिसर्च के बाद यह कहा जा सकता है कि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी अन्य लोगों को संक्रमित कर सकते हैं. सीडीसी ने मई में वैक्सीन लगवा चुके लोगों को मास्क न पहनने का सुझाव दिया था, लेकिन अब उसने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button