Breaking
शराब घोटाला मामले में केजरीवाल सहित 23 के 23 आरोपी बरीशराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल, बोले – मैं करप्ट नहीं, पूरा केस फर्जी थासत्ता के लिए हमारे साथ शाजिश हुई- केजरीवालशराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल, बोले – मैं करप्ट नहीं, पूरा केस फर्जी थादिल्ली शराब घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी CBIशराब घोटाले में बड़ा फैसला केजरीवाल बरी, कोर्ट से सभी आरोप खारिजपाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 130 से अधिक तालिबान लड़ाके किए ढेरJNU छात्र संघ का मार्च के दौरान छात्रों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प, पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष सहित 14 गिरफ्तारअफगानिस्तान को पाक PM ने धमकाया, बोले- ‘पाकिस्तान किसी भी हमलावर को कुचल सकता है’दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद से राहुल गाँधी की तुलना
Breaking Newsराष्ट्रीय

जम्मू के शोपियां में आतंकी ढ़ेर, आत्मसमर्पण की पेशकश को नही किया कुबूल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों मिली सफलता, सुरक्षाबलोंऔर आतंकियों के बीच मुठभेड़ मे एक आतंकी मारा गया दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के केशवा इलाके के चित्रगाम गांव में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है. अधिकारी ने कहा कि गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट पर जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि जैसे ही संयुक्त तलाशी दल ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की. इसके बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाशी टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने इसका जवाब दिया गया और मुठभेड़ शुरू हो गई.
कश्मीर पर पाकिस्तान के इस दोस्त को लगी ऐसी फटकार, उड़ गया चेहरे का रंग
जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘कल रात एक सक्रिय आतंकवादी अनायत अशरफ डार ने एक नागरिक पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया. अनायत ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम कर रहा था और शोपियां के केशवा में ड्रग्स रैकेट में भी शामिल था. सूत्रों से इनपुट के बाद केशवा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) लॉन्च किया गया.’
जेके पुलिस ने बताया, ‘आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने की पेशकश की गई थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. बाद में सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया. उसके पास से एक पिस्टल और गोला बारूद भी बरामद किया गया है. घायल नागरिक अभी भी अस्पताल में भर्ती है.’

Related Articles

Back to top button