Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsएजुकेशनबिहारराज्य

100% नम्बरों से विजयी बिहार के वैभव विशाल बने ऑल इंडिया टॉपर

पटना: JEE Main में 100% अंक प्राप्त करने वाले वैभव विशाल ऑल इंडिया टॉपर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं ,अपने अथक प्रयासों और मेहनत के बल पर हासिल किये 100% अंक , बिहार के लाल ने एक बार फिर से कामयाबी हासिल की है। आईआईटी के दाखिले के लिए होने वाली जेईईमेन की परीक्षा की नेशनल टेस्ट एजेंसी ने देर रात घोषणा की और परिणाम जारी किया, जिसमें बिहार के वैभव ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिये, उन्होने ऑल इंडिया में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके साथ 44 बच्चों ने 100% अंक हासिल किये हैं।

बिहार के वैभव विशाल ने अप्रैल में होने वाली जेईईमेन परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान के साथ ही नेशनल लेवल पर भी पहले स्थान लाने में कामयाबी पाई है। इस प्रदर्शन से उनके परिवार वाले और आसपास के इलाके के लोग काफी खुश हैं। ‌जेईई मेंस परीक्षा विद्यार्थियों के लिए टफ परीक्षा मानी जाती है।वैभव के अलावा 17 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक प्राप्त किया है।

जिसमें सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश से चार जबकि राजस्थान से तीन विधार्थियों ने कामयाबी पाई है। वैभव विशाल पांचवें स्थान के साथ इस सूची में शामिल हैं। बता दें कि विद्यार्थी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए शिक्षा मंत्रालय साल में 4 बार जेईईमेन प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है। तेरह भाषा में होने वाली इस एंट्रेंस एग्जाम तकरीबन साढ़े 9 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

बता दें कि इंजीनियरिंग दाखिले के लिए होने वाली जेईई मेंस परीक्षा में विद्यार्थियों का स्कोर के आधार पर ही देश के 31 एनआईटी समेत प्रतिष्ठित आईआईटी कॉलेजों में दाखिला लिया जाता है। शिक्षा के नजरिए से बिहार के वैभव का ऑल इंडिया में टॉप रैंक लाना प्रशंसनीय है।

Related Articles

Back to top button